गोविंदाटांड बस स्टैंड

                          गोविंदाटांड

             

गोविंदाटांड यह झारखंड के गिरिडीह जिला के जमुआ थाना के अंतरगत कुरहोंबिंदो पंचायत के एक गांव है जो जमुआ के पूर्वी भाग में आती है। और इस गांव में +2 आदर्श कन्या महाविद्यालय है जो इस पूरे एरिया को शिक्षित कर रहे है। इसके साथ साथ 1 to 5 के लिए भी अच्छी स्कूल है (indiana paradaig) के नाम से चल रहे है। मुख्य रूप से बोला जाए तो यह जमुआ का एक पूर्ण विकसित गांव है यह पे सारी सुविधा है। जो एक गांव में होना चाहिए। इस गांव के आस पास के गांव इसके उतर में नवडीहा ओपी है। अहा पे एक स्वस्थ केंद्र है। जो गांव के जनता को सुविधा दे रहे है इसके साथ साथ इसके पूर्व में गमरडीह है जो कुरहोबिंदो पंचायत के ही एक गांव है। और इसके पश्चिम में आंबाटांड है और यह भी कुर्होबिंदो पंचायत के ही गांव है। गोविंदाटांड ये कुरहोबिंदो पंचायत के बीचों बीच में है। और इस गांव की कुल आबादी लगभाग 600 वोटर आईडी में है।और तो और इस गांव के जवान  भारत मां के लिए सेवा में है। और तो और इस गांव के सबसे बड़ा बात है तो अहा पे एक पानी टंकी है। जो अपने पंचायत के साथ साथ मलुवाटांड पंचायत में पानी के सेवा दे रहे है।



ये गोविंदाटांड के महत्वपूर्ण मन्दिर है। जो 100 साल पुराना है और इसके साथ एक और मंदिर है जो मां रक्षा काली के नाम से है।और ये भी 100 से 150 साल पुराना है।और अहा पे हर साल बसंत पंचमी के 2 या 3 दिन के बाद एक विशाल पूजा होती है और मेला भी लगता है जो अपने आप में एक अलग ही पहचान दे रहे है । मंदिर इस गांव का बहुत ही महत्वपूर्ण और आहस्मय है । बताया जाता है की ये मन्दिर तब  बनाया गया है जब इस गांव में एक बार बहुत बड़ा महामारी हुवा था जिसमे बहुत सा लोग की जान चली गए उसके बाद एक उसी टाइम एक पंडित आए और उसमे बोले की जब तक अहा एक देवे के स्थापित नही होगा तब तक ऐसा ही होगा उस टाइम से ले के अभी तक इसके पूजा हो रहे है और इसके नाम से ही इस देवी के नाम रक्षा काली पड़ा है। रक्षा काली केवल नाम है ये मां दुर्गा ही है। जो सब के रक्षा करते है।

गोविंदाटांड ग्राम कुरहोबिंदो पंचायत जमुआ गिरिडीह जिले में स्थित है। इस गांव के लोग बेहद शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। इस गांव का बहुत ही गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। कृषि इस गांव का मुख्य पेशा है। फिर भी यह गांव औद्योगिक विकास की बाट जोह रहा है। शिक्षा, पेयजल, सड़क और बिजली इस गांव की में सारी सुविधा उपलब्ध है। युवा पीढ़ी इन दिनों मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर तकनीक की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रही है। अगर बैंक और वित्तीय संस्थान ग्रामीणों को ऋण और अन्य वित्तीय सहायता साबित करते हैं, तो यह गांव वास्तविक विकास देखेगा। चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हूवा है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ